नगर निगम ने की बर्तन बैंक की स्थापना, प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का किया बहिष्कार

गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं थर्मोकाॅल की सामग्री का निगम सीमान्तर्गत प्रयोग न करने के उद्देश्य से निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबन्धित सामग्री के प्रयोग पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नगर निगम द्वारा एक बर्तन बैंक की स्थापना की गयी है।

बर्तन बैंक की स्थापना का उद्देश्य गाजियाबाद के स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिबन्धित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नगर निगम द्वारा बर्तन बैंक के माध्मय से शहर के निवासियों को शादी पार्टी विभिन्न प्रकार के समारोह आदि में स्टील के बर्तन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है।

इस दौरान नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र ने शहर के सभी निवासियों से अपील है कि वह अपने किसी भी कार्यक्रम में प्रतिबन्धित प्लास्टिक, थर्मोकाॅल की सामग्री का उपयोग न करें। इसके अतिरिक्त
एल्यूमिनियम, सिल्वर फाॅयल से बनी सामग्री का भी प्रयोग न करें। क्योंकि गर्म खाद्य सामग्री के सम्पर्क में आने से रासायनिक क्रिया होती है। जो जनस्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। अतः नगर निगम के
स्थापित बर्तन बैंक से बर्तन प्राप्त कर इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version