केजरीवाल सरकार का ऑर्ड ईवन को लेकर बड़ा फैसला, सीएनजी वाहनों को नहीं मिलेगी छूट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑर्ड ईवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बार ऑर्ड ईवन के दौरान सीएनजी वाहनों को छूट नहीं मिलेगी। सीएम केजरीवाल ने बताया है कि ऑर्ड ईवन के दौरान महिलाओं को छूट मिलती रहेगी।

ऑर्ड ईवन के दौरान दोपहिया वाहनों को छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऑर्ड ईवन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में जो प्रदूषण कम हुआ है और मैं उसका श्रेय दिल्ली की जनता को देता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिन में प्रदूषण बढ़ने लगा है क्योंकि पड़ोसी राज्य में पराली जलाई जाने लगी है। दिल्ली सरकार के कंट्रोल में जो भी होगा वो काम करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि हम धुंआ कम करने के लिए सीपी में दिवाली में मना रहे हैं। चार दिन दिवाली मनाई जाएगी और आप अपने परिवार के साथ वहां आ सकते हैं। वहां लेजर शो होंगे। उन्होंने बताया कि मास्क लोगों के घर में पहुंचाए जा रहे हैं और चार नवंबर से ऑर्ड ईवन लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑर्ड ईवन के दौरान अगर अकेली महिला चला रही है या उसमें महिलाएं बैठी थी तो उन्हें ऑर्ड ईवन के दौरान उन्हें छूट दी जाएगी।

दिल्ली सरकार ने 4 से 15 नवंबर के बीच सम विषम लागू करने का फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने सीएनजी चालित निजी वाहनों को सम विषम के दौरान छूट के दायरे से बाहर रखने का सुझाव दिया है। विभाग ने कहा है कि सिर्फ सीएनजी चालित व्यावसायिक वाहनों को छूट मिले। दिल्ली में सात लाख से अधिक सीएनजी चालित निजी वाहन है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version