दिल्ली में पीएम मोदी की भतीजी से लूट, पुलिस में मचा हडकंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चोर और झपटमारों का आतंक चरम पर है। अब बेखौफ बदमाश आम और खास किसी को भी अपना शिकार बनाने से नहीं डर रहे हैं। ऐसी घटनाएं अब आम बात हो गई हैं।

ताजा घटना सिविल लाइंस इलाके की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह ऑटो से उतर रही युवती को अपना शिकार बनाया। पीड़ित युवती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दमयंती बेन शनिवार सुबह अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। फिर वह ऑटो से सिविल लाइंस स्थित गुजराती समाज भवन पहुंचीं। ऑटो से उतरते समय बाइक सवार बदमाशों ने दमयंती बेन के हाथ से पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version