महापौर ने व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक जमा करने के लिए दिया 1 सप्ताह का समय

गाज़ियाबाद। महापौर आशा शर्मा ने शहर के व्यापारियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें और अगर उनके पास सिंगल यूज़ प्लास्टिक बची हुई है तो उसे नगर निगम जोनल कार्यालय में जमा करवा दें। जिससे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का रिसाइकिल किया जा सके।

महापौर ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह 1 सप्ताह के भीतर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक जमा करा दें। ताकि व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम को कोई भी अभियान ना चलाना पड़े और ना ही व्यापारियों पर जुर्माना किया जा सके। यदि 1 सप्ताह के भीतर व्यापारी इस क्रम में अनुपालन नहीं करते है तो वह नगर निगम कार्यवाही और जुर्माने के लिए तैयार रहे। नगर निगम पर्यावरण और स्वास्थ्य खेलने वाले लोगों को अब बख्शने के मूड में नहीं है। अगर कोई व्यापारी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करता पाया गया तो निश्चित रूप से उसे दंडित किया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version