एकल उपयोग प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर सम्पूर्ण रोक हेतु डिएम को सौंपा ज्ञापन

गाज़ियाबाद। एकल उपयोग प्लास्टिक पिछले कई सालों से पर्यावरण के लिए नासूर बन रहा है। एकल उपयोग प्लस्टिक व पोलेथिन की वजह से न केवल भूमि बल्कि पानी एवं हवा में जहर घुल रहा है। प्लास्टिक केमिकल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दुनिया के कई देश एकल उपयोग प्लास्टिक और पॉलिथीन पर बैन लगा चुके है। एकल उपयोग प्लास्टिक के केमिकल से होने वाले दुष्परिणाम अब नजर आने लगे है।
विहिप गौरक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने आज नितिन त्यागी प्रांतीय महामंत्री के नेत्रतव में  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप एकल उपयोग प्लास्टिक व् उससे निर्मित उत्पादों पर सम्पूर्ण रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि बेसहारा गौवंश इसको भोजन समझकर खा लेते हैं, जिसके कारण लाखों गौवंश की अकारण मृत्यु हो जाती है, एकल उपयोग प्लास्टिक के कणों के कारण भूमि बंजर हो जाती है, कूड़ा जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक के उत्पादों में पैक भोजन एवं पानी कैंसर का कारण बनते है।
इसके बावजूद एकल उपयोग प्लास्टिक एवं पोलीथीन की बिक्री में कोई भी कमी नहीं आयी है। उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि गाजियाबाद महानगर एवं जिले में  एकल उपयोग प्लास्टिक एवं पॉलिथीन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version