गाजियाबाद में 350 किलो वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई सड़क, महापौर ने किया उद्घाटन

गाज़ियाबाद। महानगर में दूसरी बार प्लास्टिक को प्रयोग में लाकर नगर निगम ने 280 मीटर की सड़क बनाई है। पार्षद हिमांशु मित्तल के वार्ड 91 कलाधाम डी ब्लॉक कविनगर में वेस्ट प्लास्टिक और पॉलीथिन के प्रयोग से सड़क बनाई गई। इसका उद्घाटन महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त दिनेश सिंह ने किया।

इसे भी पढ़ें :-एयरफोर्स स्टेशन के आसपास गंदगी फैलाने पर मुकदमा होगा दर्ज, लगेगा जुर्माना 

बताया जा रहा है कि उक्त सड़क में 350 किलोग्राम प्लास्टिक और 5% तारकोल का प्रयोग किया गया है। यह पहल उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में हुई, पूर्व में भी संजय नगर सेक्टर 23 की एक सड़क प्लास्टिक से बनाई जा चुकी है इस दौरान महापौर आशा शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद की इस पहल को देखकर देश के और प्रदेश एवं जिलों में यह तकनीक प्रयोग की जाएगी वहीं, नगर आयुक्त दिनेश सिंह ने कहा कि भविष्य में भी गाजियाबाद नगर निगम वेस्ट प्लास्टिक के प्रयोग से सड़क निर्माण कराएगा

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad 

 

Exit mobile version