बदले की आग – छेड़खानी के आरोप में गया था जेल, बाहर आते ही जला डाली 12 गाड़ियाँ

राजधानी दिल्ली के जेजे कॉलोनी इलाके में जेल से छूटे एक आदमी ने करीब दर्जन भर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें गाड़ियां और दो पहिया वाहन दोनों शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मुताबिक, उन्होंने कॉलोनी वासियों से बदला लेने के लिए गाड़ियों में आग लगा दी थी।

इस अग्निकांड का मुख्य आरोपी 19 वर्षीय आकाश उर्फ एंडी है जो हाल ही में जेल से छूटा है। उसने अपना गुनाह कबूल भी किया है। एंडी के साथ में मोनू उर्फ छतरी (30 साल) को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि ऐंडी को छेड़छाड़ के आरोप में पहले पकड़ा गया था। इसमें उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। 20 दिन बाद जेल से निकलने पर उसने इस कांड को अंजाम दिया। फिलहाल शख्स को रोहिणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपों में जेल भेजे जाने के बाद पुलिस और कॉलोनी वासियों से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया था।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इन दोनों ने तीन बार में 12 वाहनों में आग लगाई। ये घटनाएं 23 और 24 सितंबर को हुई थीं। इनके खिलाफ कुल तीन केस रजिस्टर हुए थे।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version