मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

मुंबई। मुंबई के लोकमान्य तिलक रोड पर चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया है। दमकल की सात गाड़ियों सहित एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

इस मामले पर बृहनमुंबई महानगर पालिका के प्रवक्ता ने कहा, ‘कोई भी शख्स इमारत के अंदर फंसा हुआ नहीं है क्योंकि इसे पहले ही खाली करवा लिया गया था।’
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version