बालाजी विहार – विरोध के बावजूद चला निगम का बुलडोजर, काम न आई महिलाओं की मोर्चाबंदी

नगर निगम की टीम ने महिलाओं के विरोध के बावजूद प्रशासन की अगुआई में बालाजी विहार में पांच अवैध मकान तोड़ दिए। इस मामले में राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) में आज कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। प्रशासन का दावा है कि अभी तक यहां 60 मकान तोड़े जा चुके हैं। पच्चीस मकानों को तोड़े जाने की लिस्ट बनाई जा चुकी है। यह सभी मकान अवैध रूप से अर्थला झील की जमीन पर बने हैं। रविवार को दोपहर सबसे पहले नगर निगम की टीम अर्थला स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। मोहननगर जोनल प्रभारी एसके गौतम ने इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधा। मौके पर आधा दर्जन जेसीबी मशीनों के साथ करीब पचास कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन शैलेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ बालाजी विहार पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद जैसे ही जेसीबी मशीनों ने मकान गिराने के लिए आगे बढ़ी उसी दौरान बीसी पच्चीस महिलाएं जेसीबी के सामने लेट गई। इसकी वजह से कुछ देर कार्रवाई रूकी रही। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने महिलाओं को समझाया। इसके बाद मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। पांच मकान जेसीबी से तोड़ दिया गया। यह सभी मकान खसरा नंबर 1445 में स्थित है। इस खसरा नंबर में साढ़े पांच सौ मकान तोड़े जाने है। एनजीटी ने यहां झाील की जमीन पर बने सभी मकानों को तोड़े जाने का आदेश फरवरी में दिया था। मई महीने में प्रशासन ने नगर निगम क सहयोग से कार्रवाई शुरू की थी। कई चरणों में अभी तक 60 मकान तोड़े जा चुके है।

अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यहां पच्चीस मकानों की लिस्ट बनाई गई है। डूडा के माध्यम से ऐसे लोगों को सस्ता मकान दिया जाएगा जिनके मकान टूटे है। फिलहाल प्रशासन इस मामले में आज एनजीटी में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। मोहन नगर के जोनल प्रभारी एसके गौतम का कहना है कि नगर निगम की टीम प्रशासन और पुलिस का सहयोग करती है। आने वाले दिनों में भी यहां कार्रवाई होनी है। अवैध रूप से बने मकानों में रहने वाली जनता को समझाया जा रहा है। उन्हें डूडा के माध्यम से मकान आवंटित किए जाएंगे।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version