व्यापारियों ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

गाज़ियाबाद। बुधवार (24 जुलाई) को मेरठ मण्डल कार्यालय शास्त्री नगर पर संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन राजेश बंसल और अध्यक्षता सुरेन्द्रपाल सिंह के द्वारा किया गया।

इस मौके पर मेरठ मण्डल अध्यक्ष अरविन्द कुमार तेवतिया ने कहा कि इसरो के अध्यक्ष महान वैज्ञानिक के सीवन और उनके साथी वैज्ञानिकों को भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संयुक्त व्यापार मंडल धन्यवाद करता है। 130 करोड़ देशवासियों को इन वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज हमें पुर्णतः विश्वास हो रहा हैं कि विश्व में सबसे पहले चन्द्रमा पर मानव जीवन को भारत के वैज्ञानिक ही स्थापित करेंगे।

बैठक में उपस्थित जिला चेयरमैन पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि इसरो के महान वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को और उनके परिजनों के त्याग के लिए ढेर साड़ी बधाइयाँ। साथ ही सावन के महीने में महादेव जी की पवित्र कांवड़ यात्रा के लिए सभी शिव भक्तों को भी शुभकामनाएं।

इस मौके पर संदीप चौधरी, पंडित अशोक, भारतीय अरविंद तेवतिया, राजेश वर्मा, राजेश बंसल, संजय गोयल, सचिन दीवानिया,रामजीत माथुर, नरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, उमेश गर्ग, राहुल चौधरी, गौरव चौधरी, अमित वर्मा, राहुल वर्मा, इमरान अहमद, कालूराम अग्रवाल, राजकुमार सिंघल, श्रीपाल पांचाल मोहित पांचाल, सुरेंद्र पाल सिंह, अक्षय तेवतिया आदि  मौजूद रहे।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version