यूपी पर फिर मेहरबान होगा मानसून, कई दिनों तक चलेगा बारिश का सिलसिला

उत्तर प्रदेश वासियों और किसानों पर मानसून एक बार फिर मेहरबान होगा। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से अगले 4-5 दिन तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला चलेगा।

मौसम निदेशक के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय दबाव बना हुआ है। इसके अलावा मानसून की ट्रफ लाइन भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसलिए प्रदेश में अब मानसून एक लम्बे अंतराल के बाद फिर सक्रिय होगा। मौसम भाग के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। 25 व 26 जुलाई को भी पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

प्रदेश में खरीफ की फसलों की बोआई का काम इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। धान की रोपाई प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से आधी हो चुकी है। दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई भी जारी है। ऐसे में बारिश किसानों को राहत पहुंचा सकती है।

 

 

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version