एक बार फिर सोनभद्र जायेंगी प्रियंका गांधी, जानिये इस बार क्या है रणनीति

गत 19 जुलाई को प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने के फैसले के बाद उठे सियासी तूफान ने देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया था। प्रियंका की हिरासत और धरने के बाद बैकफुट पर आई राज्य सरकार को घेरने के लिए प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से 10-10 लाख के मुआवज़े का ऐलान किया था। अब प्रियंका गांधी खुद इन परिवारों को मुआवज़े की धनराशि का चेक सौंपना चाहती हैं, जिसके लिए अगले एक-दो दिन के भीतर वे दोबारा सोनभद्र जायेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे की तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। प्रियंका के मुआवज़े के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिले थे। प्रियंका गांधी के दोबारा सोनभद्र जाने का संकेत यह भी बता रहा है कि वह इस मामले को आसानी से खत्म नहीं होने देंगी। वो खुद इन परिवारों को कांग्रेस की ओर से घोषित मुआवज़े की धनराशि उपलब्ध कराना चाहती हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूती देने में जुटी हैं। यही वजह है कि वो हर छोटे बड़े मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाती दिखाई दे रही हैं।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version