महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: बिमला बाथम

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम ने बुधवार को विकास भवन में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बिमला बाथम ने कहा कि महिला और बच्चियों के उत्पीड़न के मामलों में सख्ती से कार्रवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही नारी निकेतन और वृद्धाश्रमों की स्थिति में सुधार होगा।

उन्होंने महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगले छह महीनों तक शहर से लेकर गांवों, स्कूल-कॉलेज, इंस्टीट्यूटों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं, ताकि महिलाओं से संबंधित अपराध और उत्पीड़न के मामलों में कमी आए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट खालिद मौहम्मद अंजुम खान, एसपी देहात नीरज कुमार जादौन सहित सर्किलों के सीओ से उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायत को तत्काल हल करें। हर शिकायत को गंभीरता से लें। उन्होंने हिदायत दी और कहा कि यदि लापरवाही होगी तो जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग पूरी तरह से एक्टिव है और कार्य कर रहा है। प्रदेश के हर जिले से अलग-अलग तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य महिला आयोग की ओर से अगले छह महीनों तक जागरूकता अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि भरण पोषण एक्ट लागू हो गया है।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version