बारिश बनी कहर – लोनी के प्रेम नगर में गिरी इमारत, मलबे में दबे 5 लोग

गाज़ियाबाद में आज सुबह से हो रही तेज बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया वहीं, लोनी में एक परिवार के लिए ये बारिश मुसीबत बनकर आई। लोनी के प्रेम नगर इलाके में तेज बारिश से एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में पांच लोग मलबे के नीचे दब गए। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे घायल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त मकान काफी जर्जर हालत में था। तेज बारिश होने के कारण मकान की छत गिर गई और ये हादसा हो गया। मकान मालिक का नाम लियाकत अली बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार का मुखिया अपने बच्चों के साथ नहीं रहता है। लियाकत अली की पत्नी नफीस लियाकत अपने बच्चों के साथ यहां रहती हैं। सुबह जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय बच्चे सोए थे। तभी छत भरभरा के गिर गई और महिला के साथ उसके बच्चे भी मलबे में दब गए।

हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत अभी स्थिर है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version