इस बार कांवड़ यात्रा होगी प्लास्टिक फ्री, मिट्टी के बर्तनों का होगा उपयोग

कांवड़ यात्रा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर इस बार कांवड़ यात्रा में प्लास्टिक के सामान का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित होगा। कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविर संचालकों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। जिससे यह यात्रा पूरी तरह से इको फ्रेंडली हो, प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल न किया जाए।

इस बार कांवड़ यात्रा में कुंभ मेले की तर्ज पर पॉलीथिन पर प्रतिबंध के साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए शिविर संचालकों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी बैठक कर उन्हें जागरूक करेंगे। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर संचालकों को भोजन की व्यवस्था के लिए मिट्टी के बर्तनों और पत्तलों का इस्तेमाल करने को कहा जाएगा।

यह फैसला ग्रेटर नोएडा में हाल ही में कांवड़ मेले को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था। जनपद में तहसील व जिलास्तरीय अधिकारी कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश देंगे।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version