मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे में यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के लगभग सभी प्रदेशों में दस्तक दे चुका मानसून अब अपना असर दिखाने लगा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोंकण-गोवा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून की पूरी सक्रियता के आसार हैं। पिछले दो दिनों से उत्तर और पूर्वी भारत में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही मौसम विभाग ने जुलाई-अगस्त माह में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।
रविवार, 7 जुलाई शाम तक देश में 12.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यह सामान्य (8.7 मिमी) से 39% से ज्यादा है। रविवार को 13 राज्यों में सामान्य से बहुत ज्यादा और 2 राज्यों में ज्यादा बारिश हुई। 6 राज्यों में सामान्य बारिश हुई। 9 राज्यों में सामान्य से बहुत कम और 6 राज्यों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version