संजय नगर में प्लास्टिक से बनी गाज़ियाबाद की पहली सड़क

गाज़ियाबाद नगर निगम ने पर्यावरण के लिए जहर साबित हो रही प्लास्टिक से अब सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार, 5 जुलाई को मेयर आशा शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। सबसे पहले संजय नगर से यह शुरुआत की गई। संजय नगर, यशोदा हॉस्पिटल के सामने सर्विस लेन पर प्लास्टिक से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। अभी ट्रायल के तौर पर 100 मीटर तक की सड़क बनाई गई है।

सड़क निर्माण के दौरान मेयर आशा शर्मा के साथ जीडीए के चीफ इंजीनियर मोईनुद्दीन खां, नगरायुक्त दिनेश चंद्र शर्मा और एओ एके मिश्रा समेत कई अफसर मौजूद रहें। अधिकारियों ने बताया कि तारकोल को 180 डिग्री और प्लास्टिक को 130 डिग्री पर गर्म कर सड़क बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि प्लास्टिक केमिकल को तारकोल में मिलाकर बनाने से सड़क मजबूत होगी और जलभराव के दौरान भी सड़क क्षतिग्रस्त नहीं होगी।

बता दें, नगर निगम शहर भर से अभियान चलाकर जब्त की गई प्लास्टिक का उपयोग इन सड़क के निर्माण में कर रही है। प्लास्टिक से सड़क बनाने का गाज़ियाबाद में यह पहला प्रयोग है। नगर निगम प्रशासन लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहा था।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version