गाज़ियाबाद में बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

दिल्‍ली-एनसीआर, गाज़ियाबाद सहित कुछ अन्य हिस्सों में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुरू में बारिश तेज हुई, लेकिन कुछ समय बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही, हालांकि, इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। इस दौरान धीमी तो कभी तेज हवाएं भी चलीं। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं।

गाज़ियाबाद में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह का तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा था कि अगले 48 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम की स्थिति दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के अनुकूल हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की वास्तविक शुरुआत 6 जुलाई से होने की संभावना है। बारिश के बाद से तापमान में काफी गिरावट हुई है।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version