अब दिनदहाड़े चोरी हुई तो थानेदारों पर कसेगा शिकंजा : एसएसपी सुधीर कुमार

जनपद गाज़ियाबाद में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को नवनियुक्त एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर में एक से चार बजे तक वीआईपी कॉलोनियों और सोसायटी में विशेष रूप से पुलिस की गश्त रहेगी। जिन क्षेत्रों में दिन में चोरी होगी। उसके लिए संबंधित क्षेत्र के थानेदार जिम्मेदार होंगे। लंबित पड़े मामलों को प्रमुखता से निपटाया जाएगा।

गौरतलब हो कि, जिले का चार्ज संभालते ही एसएसपी ने पैदल मार्च कर शहर का जायजा लिया।
एसएसपी ने कहा कि जिले में अपराध रोकना पहली प्राथमिकता है। दिन में हो रहीं चोरी बड़ी समस्या है। प्रत्येक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में वीआईपी व चोरी होने वाले क्षेत्रों में दिन में ही गश्त बढ़ाएं। दिन हो या रात चोरी की घटनाएं बढ़नी नहीं चाहिए। कहा कि लंबित पड़ी घटनाओं के खुलासे पर जोर रहेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर सख्ती को लेकर पूर्व के चलाए गए सभी अभियानों को जारी रखा जाएगा। साथ ही कुछ नई योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस बरतने की बात कही।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version