पैदल भ्रमण कर एसएसपी ने जाना सुरक्षा का हाल

जनपद गाज़ियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को जानने के लिए चार्ज संभालने के अगले ही दिन बुधवार (3 जुलाई) को एसएसपी ने थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
सुधीर कुमार सिंह ने सार्वजानिक स्थलों का भ्रमण कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य रूप से बाजार की यातायात व्यवस्था को एक नजर देखा और अपने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में उचित निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने आमजन से फीडबैक भी लिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता की सुरक्षा के साथ साथ शहर में होने वाली संदिग्घ गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी श्लोक कुमार सहित विभिन्न थानों के अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

 

Exit mobile version