डॉ. ब्रजपाल त्यागी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सोमवार (1 जुलाई) को जहाँ पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, वहीं इस मौके पर सामाजिक संस्था ‘मानवता की ओर एक कदम’ द्वारा गाज़ियाबाद शहर के ईएनटी सर्जन डॉ. ब्रजपाल त्यागी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन राजीव त्यागी राज ने बताया कि डॉ. ब्रजपाल त्यागी ने हमारे अक्टूबर कैंप में विशाल उपाध्याय (24 वर्षीय) को जो सुन और बोल नहीं सकता था, उसका ट्रीटमेंट करके पूरी तरह से ठीक किया है। विशाल आजमगढ़ से स्पेशल इलाज के लिए यहाँ आया था। विशाल के मामा हेमंत पाठक, अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज में लैब फैकेल्टी हैं। जिन्होंने विशाल को निशुल्क कैंप में लाया था। विशाल अब पूरी तरह से सुन पाता है और बातचीत भी करता है। इस महान कार्य के लिए राजीव त्यागी राज ने डॉ. ब्रजपाल त्यागी को सम्मानित कर उनका धन्यवाद किया। आपको बता दें कि इससे पहले डॉक्टर ब्रजपाल त्यागी एक साथ 55 कान के ऑपरेशन करके भी अपने नाम लिम्का में दर्ज करा चुके है।

इस मौके पर पुष्कर त्यागी, राहुल पुरी, शैले बाबा, निधि वर्मा, हर्ष क्लीनिक की तरफ से हिमांशु वर्मा और सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version