गाज़ियाबाद नगर निगम में कई इंजीनियर्स के तबादले, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को अलीगढ़ भेजा

गाज़ियाबाद नगर निगम में शासन ने बड़े स्तर पर तबादले किये है। अपर नगरायुक्त समेत कई इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

शासन ने अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार को गाज़ियाबाद से अलीगढ़ नगर निगम भेजा है। जलकल के अधिशासी अभियंता आनंद त्रिपाठी, अवर अभियंता डीके सत्संगी को वाराणसी नगर निगम भेजा गया है। इनके अलावा मनोज कुमार दीक्षित (लेखाकार), महेंद्र सिंह वर्मा (लेखाकार), निर्माण विभाग के अवर अभियंता नागेंद्र शर्मा, जेई शशि प्रकाश, जेई श्रीकांत राणा, टीआई प्रथम जितेंद्र कुमार, टीआई प्रथम अनिल कुमार, सफाई निरीक्षक योगेंद्र कुमार का भी नगर निगम से अन्य स्थानों पर ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, निगम में लेखा परीक्षक के पद पर डॉ. रजिया बेगम, सहायक अभियंता सिविल ईश्वर चन्द्र सिंह, जेई सिविल शिवकुमार सरोज, गणेशी लाल, श्याम सिंह, कर अधीक्षक रक्षपाल सिंह, भोला नाथ, टीआई प्रकाश गब्याल, सफाई निरीक्षक ह्रदेश कुमारी को गाज़ियाबाद नगर निगम में तैनात किया गया है।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version