राहुल के इस्‍तीफे से नाराज कार्यकर्ता, कांग्रेस दफ्तर के बाहर की आत्‍महत्‍या की कोशिश

अपने पद से इस्तीफा देने की जिद पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के लिए मंगलवार, 2 जुलाई को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते लोगों ने उसे बचा लिया। कार्यकर्ता बार-बार राहुल गांधी से इस्‍तीफा वापस लेने की अपील कर रहा था। उसका कहना है कि, ‘राहुल गांधी को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए नहीं तो मैं फांसी लगा लूंगा।’

दूसरी तरफ मंगलवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों में वह लोग भी शामिल थे जिन्होंने राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात के दौरान भी उन्हें मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह इस्तीफे पर अड़े हैं। राहुल के स्थान पर सुशील कुमार शिंद को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की खबरें भी हैं।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की करारी शिकस्त की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। राहुल की पेशकश के बाद से ही पार्टी के अन्य पदों पर आसीन कई नेताओं ने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version