दूसरे दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर

गाज़ियाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार (2 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में सफाई कर्मचारियों ने शासन के साथ नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई है।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग पिछले एक महीने से कर रहे है। लेकिन इस मामले में अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। प्रदेश को सफाई के मामले में नंबर एक स्थान पर पहुंचाने के लिए सफाई कर्मचारी दिन रात मेहनत करते है। ठेके पर लगे इन कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। इस मौके पर मोर्चा के महामंत्री नरेश कुमार, अनिल कल्याणी, सतीश मेहरा, अशोक मकवाना, राजेश चौहान, संजय टांक, रविंद्र बाल्मीकि सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

बता दें, सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सफाई संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हड़ताल रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों से वेतन बढाने के साथ ठेकेदारों द्वारा शोषण बंद करने की मांग रखी। वहीं, सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण शहर के कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठा। जगह जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version