अनन्या नेगी मुंबई में दिखाएंगी कराटे का हुनर

नीतिखंड-1 स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल की खिलाड़ी अनन्या नेगी का चयन अंडर 12 ईयर गर्लस कैटेगरी के अंतर्गत आगामी 17-18 अगस्त को मुंबई में होने वाली नैशनल ओपन शोतोकान कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि  इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 1000 खिलाडी हिस्सा लेंगे तथा ये प्रतियोगिता कराटे एसोसिएशन ऑफ इण्डिया द्वारा स्वीकृत संस्था शोतोकान सेल्फ डिफेंस कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जायेगी। स्कूल के महासचिव कृष्ण रावत व अन्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार, नैना रावत, लक्ष्मी वर्मा और विजय त्यागी ने अनन्या नेगी को शुभकामनाएँ दीं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version