बद्रीनाथ-केदारनाथ के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री धाम खुलने की तारीख का ऐलान

देहरादून। केदारनाथ- बद्रीनाथ के बाद नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने की तारीख का भी ऐलान हो गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए दोनों धामों के कपाट आगामी 22 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे।

उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी सख्त गाइडलाइन के अनसुार, रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी तीर्थ यात्री को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 12 बजकर 35 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। बुधवार को गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 21 अप्रैल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह मां गंगा की डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

जहां पर गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम एवं विधिवत हवन पूजन करने के बाद दोपहर 12 : 35 पर सर्व आमृत सिद्धि योग में गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। वहीं दूसरी ओर इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव भागेश्वर उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जायेंगे। जिसके लिए छटवें नवरात्र अर्थात यमुना जयंती पर कपाट खुलने का मूहर्त निकाला जायेगा। इसके बाद प्रदेश में चारधाम यात् विधिवत रूप से शुरू होगी और श्रद्धालु अगले छह माह तक गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

बद्रीनाथ और केदानाथ धाम के कपाट खुलने की हो चुकी घोषणा
बद्रीनाथ और केदरानाथ धामों के कपाट खुलने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को तीर्थ यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। धामों के कपाट खोलने से पहले प्रशासन की ओर तैयारियां पूरी जोर से की जा रही है।

चारों धामों व्हाट्सअप सहित चार विकल्पों से कराएं पंजीकरण
यात्रियों को आधार कार्ड के साथ यात्रा करनी होगी। पंजीकरण में भी आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। यात्री वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण करा सकेंगे। व्हाट्सअप नंबर 8394833833 पर पंजीकरण का विकल्प रहेगा। टोल फ्री नंबर 01351364 के साथ मोबाइल एप touristcareuttarakhand को डाउनलोड कर भी पंजीकरण किया जा सकेगा।

गाड़ियों के लिए यहां करें पंजीकरण
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए greencard.uk.gov.in पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इस वेबसाइट पर पंजीकरण ग्रीन कार्ड बनाए जा सकते हैं। ग्रीन कार्ड चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी कमर्शियल वाहनों का बनता है। इसमें वाहन और ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी होती है। इसके बाद सभी कागजात साथ में रखने की जरूरत नहीं होगी। वाहन का तकनीकी और भौतिक दशा का निरीक्षण करने के बाद यह कार्ड दिया जाएगा। अप्रैल प्रथम सप्ताह से ग्रीन कार्ड बनने शुरू होंगे। इसके साथ ही ट्रिप कार्ड बनेंगे। ट्रिप कार्ड में यात्रियों का पूरा डिटेल होगा।

Exit mobile version