सोशल मीडिया में IAS और IPS महिला अधिकारी की जंग, सरकार ने लिया एक्शन

बैंगलूर। कर्नाटक सरकार ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले बैठीं IPS और IAS महिला अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है। फिलहाल अभी दोनों को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई है।

PS डी रूपा मौदगिल (IPS D Roopa Moudgil) और आईएस रोहिणी सिंधुरी (IAS Rohini Sindhuri) के बीच विवाद तब गरमा गया जब आईपीएस डी रूपा मौदगिल ने अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें शेयर कर दीं। आईपीएस डी रूपा ने आरोप लगाया कि IAS रोहिणी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी प्राइवेट तस्वीरें भेंजी, जो आईएसएस सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

डी रूपा ने दावा किया कि आईएएस रोहिणी ने ये तस्वीरों 2021 से 2022 के बीच तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजी थी। इसके अलावा डी रूपा की ओर आईएस रोहिणी सिंधुरी पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। आईपीएस डी रूपा ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव वंदिता शर्मा के अलावा सीएम बोम्मई से भी की थी। इसके बाद रोहिणी सिंधुरी की तरफ से जवाब आया। उन्होंने डी रूपा के आरोपों पर कहा कि डी रूपा उन्हें बदनाम करने के लिए एक झूठा अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराएगी।

मुख्यमंत्री हुए नाराज
सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों की फाइट से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि मुख्य सचिव वंदिता शर्मा ने अधिकारियों को “अनुशासन बनाए रखने” का निर्देश दिया है और उनसे पर्सनली से बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने अपनी शिकायतें लिखित रूप से दी हैं। मुख्य सचिव खुद इन शिकायतों को देख रही हैं।

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी दोनों अधिकारियों के “बुरे व्यवहार” को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डी रूपा के पति मुनीश मोदगिल का ट्रासंफर प्रधान सचिव, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर कर दिया गया है। वह अभी तक सर्वे सेटलमेंट और लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में कमिश्नर पद पर थे।

Exit mobile version