• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

धन्यवाद प्रस्ताव पर आज राज्यसभा में जवाब देंगे पीएम मोदी, लोकसभा में कांग्रेस पर बोला था हमला

by Hamara Ghaziabad Staff
February 9, 2023
in राष्ट्रीय
अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों को मिली ‘परमवीर’ पहचान, पीएम मोदी बोले- नेताजी को भुलाने की हुई कोशिश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में जवाब दिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस कार्यकाल की कमियां गिनाते हुए सिलसिलेवार अपनी बात सदन में रखी। वहीं, कांग्रेस ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी के जवाब में अदाणी का कहीं जिक्र नहीं था।

ADVERTISEMENT

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रस्ताव पर आखिरी स्पीकर के बोलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे जवाब देंगे। मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर हुई चर्चा का जवाब दिया था। मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसी मुद्दे पर जवाब नहीं दिया। अदाणी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं बोला। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को कुछ नहीं बोला। लग रहा है प्रधानमंत्री मोदी सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

जानिए पीएम ने लोकसभा में क्या-क्या कहा
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा, जो कभी यहां बैठते थे, वह वहां जाने के बाद भी फेल हुए और देश पास होता गया। मैं भी यात्रा लेकर कश्मीर तक गया था। लाल चौक पर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया था। तब आतंकियों ने पोस्टर लगाए थे कि देखते हैं कि किसमें हिम्मत है और किसने अपनी मां का दूध पिया है, जो यहां आकर तिरंगा लहराता है। तब मैंने कहा था- आतंकी कान खोलकर सुन लें। 26 जनवरी को ठीक 11 बजे मैं लाल चौक पहुंचूंगा, बिना सुरक्षा, बिना बुलेट प्रूफ जैकेट आऊंगा और फैसला लाल चौक पर होगा कि किसने अपनी मां का दूध पिया है? जब श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराया, तब मीडिया के लोग सवाल करने लगे कि पहले यहां ऐसे नहीं होता था। आज वहां ऐसी शांति है कि वहां चैन से जा सकते हैं। अखबारों में खबर आई थी, जिस पर ध्यान नहीं गया होगा। लोग टीवी में चमकने की कोशिश में लगे थे। उसी समय श्रीनगर के अंदर दशकों बाद थिएटर हाउसफुल हो गए और अलगाववादी दूर-दूर तक नहीं दिख रहे थे।

मुसीबत के समय ‘मोदी’ उनके काम आया तो आपके आरोपों पर वे कैसे भरोसा करेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए खपा दिया है। देशवासियों का जो मोदी पर भरोसा है, वह इनकी समझ के दायरे से बाहर ही नहीं, समझ के दायरे से काफी ऊपर है। क्या ये झूठे आरोप लगाने वालों पर मुफ्त राशन प्राप्त करने वाले देश के 80 करोड़ लोग भरोसा करेंगे? एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड के जरिए जब गरीब को राशन मिल जाता है तो वह आपकी झूठी बातों और गलिच्छ आरोपों पर कैसे भरोसा करेगा? जब 11 करोड़ किसानों के खाते में साल में तीन बार सम्मान निधि का पैसा जमा होता हो, वह आप पर भरोसा कैसे करेगा। मुसीबत के समय मोदी उनके काम आया है, आपके आरोपों पर वह कैसे भरोसा करेगा। आपके इन आरोपों को कोटी-कोटी भारतीयों से होकर गुजरना पड़ेगा। कुछ लोग अपने लिए और अपने परिवार के लिए जी रहे हैं। मोदी तो करोड़ों देशवासियों के परिवार का सदस्य है। 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद मेरा सबसे बड़ा कवच है। झूठ और गालियों के शस्त्रों से तुम इस कवच को भेद नहीं सकते।

तय करो कि भारत कमजोर हुआ है या मजबूत
लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग बिना सिर-पैर की बातें करने के आदी हैं। इस कारण उन्हें ये याद नहीं रहता कि वे खुद कितने विरोधाभासी हो जाते हैं। वे आत्मचिंतन कर खुद के विरोधाभास को भी तो ठीक करें। वे 2014 के बाद से लगातार कर रहे हैं कि भारत कितना कमजोर हो रहा है। अब कह रहे हैं कि भारत इतना मजबूत हो गया है कि दूसरे देशों को धमकाकर फैसला करवा रहा है। अरे पहले यह तो तय करो भाई कि भारत कमजोर हुआ है या मजबूत हुआ है। कोई भी जीवंत संगठन या व्यवस्था होती है, जो जमीन से जुड़ी होती है तो देश उसका चिंतन करता है, उससे सीखने की कोशिश करता है, अपनी राह भी बदलता रहता है। जो अहंकार में डूबे रहते हैं, जो यह सोचते हैं कि सारा ज्ञान हम ही को है, उन्हें लगता है कि मोदी को गाली देकर हमारा रास्ता निकलेगा।

मां सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है और परिवार सशक्त होता है तो पूरा समाज सशक्त होता है। माताओं-बहनों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। आज आदिवासियों के लिए हमने पानी की व्यवस्था की। हमने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। पीएम मोदी ने कहा कि हमने माता बहनों के लिए शौचालय की व्यवस्था करवाई।

ShareTweetSendShare
Previous Post

नोएडा में महिला ने की आत्महत्या, पति को वीडियो कॉल कर कहा- अब मैं दुनिया से जा रही हूं… बच्चों का ख्याल रखना

Next Post

‘महिलाओं को मस्जिद में आकर नमाज पढ़ने की इजाजत लेकिन……’, AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.8k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
Ghaziabad News: हाईस्पीड ट्रेन का गाजियाबाद स्टेशन लेने लगा आकार, मेट्रो के ऊपर से गुजरेगी ट्रेन

रेलवे ने बुलेट ट्रेन को लेकर दी बड़ी जानकारी, बताया कितना पूरा हो गया का काम

August 18, 2022
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
निकाय चुनाव: गाजियाबाद में वार्डों के आरक्षण का इंतजार खत्म, यहां देखें पूरी सूची

निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, गाजियाबाद नगर निगम महिला सीट घोषित

March 30, 2023
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

March 30, 2023
मां ने सनस्क्रीन भेजी है लेकिन मैं लगाता नहीं: राहुल गांधी

अमेरिका के बाद अब जर्मनी ने भी की राहुल गांधी विवाद पर टिप्पणी, बीजेपी भड़की

March 30, 2023
भगवंत मान ने विधानसभा में किया एलान, भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब में रहेगी छुट्टी

भगवंत मान की बेटी को खालिस्तान समर्थकों ने दी धमकी, फोन पर की गाली-गलौज

March 30, 2023

Recent News

Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक

Recent News

निकाय चुनाव: गाजियाबाद में वार्डों के आरक्षण का इंतजार खत्म, यहां देखें पूरी सूची

निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, गाजियाबाद नगर निगम महिला सीट घोषित

March 30, 2023
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल, कार के लिए भी बढ़ा टैक्स

March 30, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version