‘क्रू-मेंबर्स के परोसने तक नहीं पी सकेंगे शराब’, पेशाब कांड के बाद एयर इंडिया ने बदली पॉलिसी

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने पेशाब कांड और यात्रियों की अभद्रता की घटनाओं के बाद मंगलवार को फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी में बदलाव किया है। नई नीति के अनुसार केबिन क्रू को जरूरत पड़ने पर यात्रियों को सही ढंग से शराब परोसने के लिए कहा गया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन पर DGCA द्वारा जुर्माना लगाया गया है। पिछले कुछ दिनों में दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के अनियंत्रित व्यवहार के बाद यह जुर्माना लगाया गया है।

संशोधित नीति के अनुसार, यात्रियों को चालक दल के सदस्यों की ओर से परोसे जाने तक शराब पीने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही चालक दल के सदस्यों को उन यात्रियों की पहचान करने के लिए चौकस रहना होगा जो अपनी शराब का सेवन कर रहे हों। नीति के अनुसार, ‘अल्कोहल युक्त पेय पदार्थों को उचित और सुरक्षित तरीके से परोसा जाना चाहिए। इसमें मेहमानों को (आगे और) शराब परोसने से मना करना भी शामिल है।’

US के NRA की गाइडलाइन का भी इनपुट
एअर इंडिया के कहा कि एयरलाइन ने अपनी इन-फ्लाइट अल्कोहल सेवा पॉलिसी में अन्य एयरलाइंस की प्रैक्टिस और US नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन (NRA) की गाइडलाइन का भी इनपुट लिया है। ये काफी हद तक एअर इंडिया की मौजूदा प्रैक्टिस के अनुरूप हैं। हालांकि, बेहतर स्पष्टता के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। NRA के ट्रैफिक लाइट सिस्टम की मदद से क्रू को नशे के संभावित मामलों को पहचानने और बैन करने में मदद मिलेगी। नई पॉलिसी क्रू के लिए लागू की गई है और ट्रेनिंग सिलेबस में शामिल की गई है।

तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे
तीन रंगों से क्रू मेंबर अलर्ट होंगे। हरा रंग का मतलब फ्लाइट में सवार पैसेंजर एकदम सामान्य है। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स से सही तरीके से पेश आ रहा है। शराब पेश की जा सकती है। पीले रंग का मतलब यात्री थोड़ा नशे में है। एअर इंडिया के क्रू किसी भी यात्री को ड्रंक नहीं बोलेंगे। क्रू मेंबर यात्री से ऊंची आवाज में बात नहीं करेंगे। यदि यात्री ऐसा करेगा, तो क्रू मेंबर अपनी आवाज धीमी रखेगा।

एअर इंडिया ने यह फैसला क्यों लिया?
6 दिसंबर की पेरिस से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर को शौचालय में धूम्रपान करते देखा गया था। पैसेंजर पर क्रू मेंबर्स के निर्देशों का पालन न करने का भी आरोप है। बाद में उसने एक महिला के कंबल पर पेशाब कर दी थी। 6 दिसंबर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसके बाद एअर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी बदल दी है।

Exit mobile version