Hamara Ghaziabad
  • Home
  • Market
  • Business
  • Finance
  • Investing
  • World
  • Technology
  • Politics
  • Health
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
Hamara Ghaziabad
  • Home
  • Market
  • Business
  • Finance
  • Investing
  • World
  • Technology
  • Politics
  • Health
No Result
View All Result
Hamara Ghaziabad
No Result
View All Result
Home राजनीति

त्रिपुरा में 16 और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

Hamara Ghaziabad Staff by Hamara Ghaziabad Staff
January 18, 2023
in राजनीति
0
यूपी में दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव
74
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में फरवरी में ही चुनाव कराए जाएंगे। तीनों ही राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

You might also like

सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म, जातिगत भेदभाव मिटाकर एक होने की जरूरत: योगी

‘गुजरात दंगों पर बहस का फायदा नहीं”, BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर बोले शशि थरूर

‘जो बोल देता हूं, उसका खंडन नहीं करता’, रामचरितमानस पर विवाद बयान पर बोले स्वामीप्रसाद मौर्य

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 2 मार्च को तीनों ही राज्यों में मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 31.47 लाख महिला मतदाता, 97,000 मतदाता 80 साल से अधिक के हैं और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं। 3 राज्यों में चुनाव में भाग लेने के लिए 1.76 लाख से अधिक मतदाता पहली बार हिस्सा लेंगे। नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होगा और इससे पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।

जानिए तीनों राज्यों का गणित
नगालैंड: 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) में दो टुकड़ों में बंट गई थी। बागियों ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई। पार्टी के बड़े नेता और राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो बागी गुट के साथ चले गए। चुनाव से पहले NPF ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। भाजपा और NDPP ने मिलकर चुनाव लड़ा। NDPP को 18 तो भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिली। गठबंधन सत्ता में आया और नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने। नेफ्यू रियो के सीएम बनने के बाद 27 सीट जीतने वाली NPF के ज्यादातर विधायक NDPP में शामिल हो गए। इससे NDPP विधायकों का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया। वहीं, NPF के केवल चार विधायक बचे। बाद में NPF ने भी सत्ताधारी गठबंधन को समर्थन दे दिया। मौजूदा समय में राज्य विधानसभा के सभी 60 विधायक सत्तापक्ष में हैं।

मेघालय: 2018 में राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई थी। चुनाव में अलग-अलग लडे़ एनपीपी-भाजपा ने गठबंधन किया। एनपीपी के कोनराड संगमा मुख्यमंत्री बने। यहां भी चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। यहां तक की गठबंधन सरकार चला रही एनपीपी और भाजपा के बीच भी दरारें दिख रही हैं। हाल ही में दो विधायक एनपीपी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। कहा जहा रहा है कि 2018 की तरह ही इस बार भी दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

त्रिपुरा: 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने यहां 25 साल से शासन कर रहे लेफ्ट को बेदखल किया था। बिप्लब देब राज्य मुख्यमंत्री बने। 2022 में भाजपा ने देब की जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी। अब साह पर भाजपा को सत्ता में वापसी कराने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, बीते कुछ महीनों से राज्य में सियासी उथलपुथल जारी है। भाजपा नेता हंगशा कुमार त्रिपुरा इस साल अगस्त में अपने 6,000 आदिवासी समर्थकों के साथ टिपरा मोथा में शामिल हो गए। वहीं, आदिवासी अधिकार पार्टी भाजपा विरोधी राजनीतिक मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कई नेता पार्टियां बदल रहे हैं।

Share30Tweet19
Hamara Ghaziabad Staff

Hamara Ghaziabad Staff

Recommended For You

सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म, जातिगत भेदभाव मिटाकर एक होने की जरूरत: योगी

by Hamara Ghaziabad Staff
January 28, 2023
0
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा? सीएम योगी ने बताया

लखनऊ। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राजस्‍थान के जालौर में बड़ा बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से जाति, मजहब और धर्म के...

Read more

‘गुजरात दंगों पर बहस का फायदा नहीं”, BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर बोले शशि थरूर

by Hamara Ghaziabad Staff
January 28, 2023
0
चिंतन शिविर में राहुल गांधी का बयान बन गया मुसीबत, बचाव में आए शशि थरूर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के विवाद पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी देश...

Read more

‘जो बोल देता हूं, उसका खंडन नहीं करता’, रामचरितमानस पर विवाद बयान पर बोले स्वामीप्रसाद मौर्य

by Hamara Ghaziabad Staff
January 28, 2023
0
सपा नेता स्वामी प्रसाद ने दी ‘द कश्मीर फाइल्स’ न देखने की सलाह, बताई वजह

लखनऊ। रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद से ही स्वामीप्रसाद मौर्य सुर्खियों में बने हुए हैं। विवादित बयान देने के बाद लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई।...

Read more

अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस हमलावर, जांच की मांग

by Hamara Ghaziabad Staff
January 28, 2023
0
क्या राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे गौतम अडानी, बयान जारी कर बताई सच्चाई

नई दिल्ली। अमेरिका के हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को हिलाकर रख दिया है। अडानी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।...

Read more

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के समर्थन में कांग्रेस के एक और नेता, मांगा वीडियो सबूत

by Hamara Ghaziabad Staff
January 27, 2023
0
जय श्री राम बोलने वाला हर कोई मुनि नहीं होता, कुछ राक्षस भी होते हैं: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का '2019 सर्जिकल स्ट्राइक' की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस के एक और नेता राशिद...

Read more
Next Post
बर्फबारी में ‘फरिश्ता’ बनकर पहुंची सेना, गर्भवती महिला की बचाई जान

बर्फबारी में 'फरिश्ता' बनकर पहुंची सेना, गर्भवती महिला की बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

कोरोना महामारी की दूसरी लहर, क्यों बरपा भारत पर इतना क़हर?

कोरोना महामारी की दूसरी लहर, क्यों बरपा भारत पर इतना क़हर?

April 19, 2021
लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों के बीच पटना से 8.5 लाख रुपये की प्याज चोरी

लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों के बीच पटना से 8.5 लाख रुपये की प्याज चोरी

September 24, 2019
आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने “AKTU राज्य स्तरीय खेल उत्सव” में जीता स्वर्ण पदक

आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने “AKTU राज्य स्तरीय खेल उत्सव” में जीता स्वर्ण पदक

October 24, 2019

Browse by Category

  • Business
  • Crypto
  • Finance
  • Health
  • Investing
  • Market
  • Politics
  • Technology
  • Uncategorized
  • World
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • धार्मिक
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सामाजिक
Hamara Ghaziabad

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

CATEGORIES

  • Business
  • Crypto
  • Finance
  • Health
  • Investing
  • Market
  • Politics
  • Technology
  • Uncategorized
  • World
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • घटना
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • धार्मिक
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सामाजिक

BROWSE BY TAG

#AatmanirbharBharat #Article370 #BreakingNews #CitizenshipAmmendmentAct #CitizenshipBill #CoronaVirus #dm ajay shankar panday #FitIndia #follow #hamaraghaziabad.com letest news #HindiNews #incredibleINDIA #IndiaNews #JammuKashmirWithIndia #KanwarYatra #LockDown #MarketNews #nationalNews #NewIndia #NRCAssam #NRCFinalList #PetrolPRICE #TeamIndia #UPNews #VishalPANDIT breaking news crime delhi news GDA Ghaziabad Ghaziabad Nagar Nigam Ghaziabad news Ghaziabad Police hamaraghaziabad hamaraghaziabad.com hamaraghaziabad.com latest news india indian instagram latest news latest post Nagar Nigam Ghaziabad national news गाज़ियाबाद गाजियाबाद जीडीए

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Landing Page
  • Buy JNews
  • Support Forum
  • Contact Us

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version