गोल्डन ग्लोब के बाद RRR का एक और धमाका, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्म ‘राइज, रॉर, रिवोल्ट’ यानि आरआरआर (RRR) का डंका पूरी दुनिया में बजा है। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है।

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए दुनियाभर की कई फिल्मों के बीच मुकाबला हुआ। बेस्ट सॉन्ग के लिए ‘आरआरआर’ का मुकाबला ‘वेयर द क्रॉडैड सिंग’, ‘गुलीमेरी डेल टोरो पिनोचियो’, ‘टॉप गन: मेवरिक’, ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर’ और ‘व्हाइट नॉइस’ के साथ था। इस कैटेगरी में एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने बाजी मार ली। क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये गुड न्यूज शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा है- RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत बधाई। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम किया है।

फिल्म ने एक और कैटेगरी में नाम रोशन किया है। ‘आरआरआर’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भी क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में राजामौली की फिल्म का मुकाबला ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए डैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन’ टू लीव जैसी फिल्मों से हुआ। इन सभी फिल्मों को पीछे छुड़ाते हुए फिल्म आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

गौरतलब है कि लॉस एंजेलिस में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में राजामौली की फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है। बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीतने से पहले RRR फिल्म के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता।

एम.एम कीरावनी ने दिया ‘नाटू नाटू’ का म्यूजिक
दुनियाभर से लोगों को अपनी ताल पर थिरकने के लिए मजबूर करने वाले गाने ‘नाटू नाटू’ का म्यूजिक एम.एम कीरावनी ने दिया है। वहीं गाने को राहुल सिप्लीगंज ने आवाज दी है। बात अगर फिल्म के कलेक्शन की करें, तो 550 करोड़ के बजट पर बनी ‘आरआरआर’ ने 1000 करोड़ के पार का बिजनेस किया है। इस रिकॉर्ड के साथ यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई है।  

Exit mobile version