कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का यूपी में आगाज, गाजियाबाद से उमड़ा जनसैलाव

गाजियाबाद। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आज गाजियाबाद जिले के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। इस दौरान सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया, यात्रा में भारी जनसैलाव उमड़ा। इस दौरान राहुल अपनी बहन को परेशान करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने प्रियंका का माथा चूमा और उनसे बातें करने लगे।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा के फेज का मगंलवार को दिल्ली से फिर आगाज हुआ। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू हुई, जो दोपहर तक गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से प्रवेश किया। पार्टी के स्थानीय नेता पंखुड़ी पाठक और नोएडा व गौतमबुद्ध नगर जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर यात्रा में शामिल होने के लिए जुटे। सांसद एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी काफी खुश दिखाई दीं। प्रियंका गांधी वाड्रा मंच से बोलते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश की धरती पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत करते हुए मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है। मुझे आप सब पर गर्व है 3 हजार किलोमीटर चलकर कन्याकुमारी से पैद आज आप यहां पहुंचे है।’

प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि मुझे अपने बड़े भाई (राहुल गांधी) पर सबसे ज्यादा गर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए सत्ता ने पूरा जोर लगाया गया। हजार करोड़ रुपए खर्च किए लेकिन ये (राहुल गांधी) सच्चाई से पीछे हटे नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि इन पर एजेंसिया लगाई गई, लेकिन यह डरे नहीं। मेरे भाई योद्धा है योद्धा। अदानी जी और अंबानी जी ने देश के बड़े से बड़े नेताओं को खरीद लिया। लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पूछते है कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। छोटी सी टी-शर्ट पहनकर चल रहे है ठंड में। किसी कल मुझ से कहा कि ठंड से इन्हें बचाओ।

प्रियंका गांधी ने कहा कि फिर किसी ने मुझ से पूछा कि आपको डर नहीं लगता इनकी सुरक्षा के लिए। कश्मीर जा रहे है, पंजाब से गुजरेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा इन सभी को मेरा जवाब यह है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे है। भगवान इनकों सुरक्षित रखेगा। जब तक आप सभी इस देश की सच्चाई को पहचानेंगे तब तक भगवान इस देश की सच्चाई को सुरक्षित रखेगा। प्रियंका गांधी ने कहा एकता में ही आपका विकास है। उन्होंने कहा कि हम इस देश को बचाएंगे, विकसित बनाएंगे और नौजवानों को अपना हक दिलवाएंगे।

बता दें भारत जोड़ो यात्रा बागपत पहुँच चुकी है, आज के कार्यक्रम के बाद राहुल गाँधी नई दिल्ली वापस लौट गए। यात्रा का पड़ाव रात में मवी कला में बनाया गया है। यहां से बुधवार सुबह छह बजे से यात्रा का अगला पड़ाव शुरू होगा। राहुल गांधी इसके लिए दिल्ली से बागपत पहुंचेंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। वेणुगोपाल के अनुसार, 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।

Exit mobile version