‘जब पेशाब करने गया तो गायब था गुप्तांग’, सर्जरी के बाद मरीज का हंगामा

प्रतीकात्मक चित्र

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जो आपको हैरान कर देगा। पेशाब करने में परेशानी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने डाक्टर की सलाह पर एक निजी अस्पताल में आपरेशन कराया। जैसे ही रात में मरीज को पेशाब लगा तो उसके होश उड़ जब देखा कि उसका गुप्तांग है ही नहीं। गुस्साए मरीज के परिजन स्पताल में हंगामा करने लगे। हंगामा देखकर डर से सभी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

गुप्तांग में दिक्कत से परेशान मरीज अरविंद कुमार यादव खरशाह गांव के रहने वाले है। उसे पेशाब करने में परेशानी हुई तो वह इसका इलाज करने के लिए अपने शहर के गोदावरी अस्पताल गए थे। डॉक्टर ने कहा कि उसे गुप्तांग में छोटा ऑपरेशन करना होगा। उसके बाद वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो गया। जरूरी जांच के बाद उसके गुप्तांग का ऑपरेशन कर दिया गया। फिर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

यहां तक सब ठीक था लेकिन इसके बाद जो हुआ उस पर हंगामा मच गया। दरअसल मरीज रात में पेशाब के लिए गया। इस दौरान उसने अपने गुप्तांग को अलग स्थिति में पाया। मरीज कहने लगा कि उसका गुप्तांग है ही नहीं। इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। मरीज के परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। लोगों को हंगामा करते देख अस्पातल के संचालक, डॉक्टर व स्टॉफ हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अभाव में परिजन करने लगे हंगामा
बाद में प्रभारी सिविल सर्जन विजय सिंह ने इसको लेकर भ्रम दूर किया। उन्होंने कहा कि उस आदमी को पेशाब करने में परेशना थी। इसलिए खतना जैसा ऑपरेशन किया गया। इसे सर्कम्सिजन सर्जरी कहते हैं। उन्होंने बताया कि गुप्तांग के अलगे हिस्से को काटा गया। कुछ दिनों तक सूजन रहेगी फिर ठीक हो जाएगा। मरीज सूजन देखकर घबरा गया और उसे भ्रम हुआ कि उसका गुप्तांग काट दिया गया पर ऐसा नहीं किया गया।

Exit mobile version