मेकअप खराब हुआ तो दुल्हन ने ब्यूटीशियन पर किया केस

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दुल्हन ने मेकअप खराब होने पर ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुल्हन के घर वालों का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में दुल्हन का मेकअप नौसिखिया मेकअप आर्टिस्ट से कराया गया। घर वालों का यह भी आरोप है कि ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन ने उनके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

जबलपुर में एक दुल्हन की शादी 3 दिसंबर को थी। उसी दिन वो ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई थी। शादी के ठीक दो दिन बाद दुल्हन के घरवाले कोतवाली थाने में ब्यूटी पार्लर के ब्यूटीशियन के खिलाफ केस दर्ज कराए। दुल्हन की एक रिश्तेदार ने बताया कि मोनिका ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन मोनिका पाठक को मेकअप करने के लिए बुक किया गया था। उन्हें 500 रुपए एडवांस भी दिए गए थे। 3 दिसंबर को शादी थी, ब्यूटीशियन से कहा गया था कि वो ही दुल्हन की मेकअप करेंगी। इसके लिए ब्यूटीशियन मोनिका तैयार भी थीं। शादी के दिन जब ब्यूटीशियन को फोन लगाया गया तो वो फोन नहीं उठाईं।

दुल्हन की रिश्तेदार ने बताया कि तीन बजे ब्यूटीशियन मोनिका का मैसेज आया। उन्होंने कहा कि मैं मेकअप करने नहीं आ सकती। ब्यूटीशियन ने कहा कि आप दुल्हन को ब्यूटी पार्लर लेकर जाइए वहां मेकअप आर्टिस्ट मेकअप कर देगी। दुल्हन के घरवालों का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में जिस मेकअप आर्टिस्ट ने मेकअप किया उसने मेकअप खराब कर दिया। घरवालों का यह भी आरोप है कि ब्यूटीशियन मोनिका ने उनके साथ गलत तरीके से बात किया।

वहीं ब्यूटीशियन मोनिका ने कहा कि उसे इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि 3000 रुपए में मैं सेलेब्रिटी जैसा मेकअप कर दूं। यह संभव नहीं है। उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मोनिका ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दुल्हन के घरवाले क्या बोले हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दुल्हन के परिवार ने ब्यूटीशियन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि दुल्हन का मेकअप खराब कर दिया गया।

Exit mobile version