‘जीत की बधाई, निभाएंगे वादा’, हिमाचल के नतीजों पर बोले राहुल गांधी

File Photo

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीट जीत ली जबकि भाजपा 25 सीटों पर सिमट गयी है। राज्य के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि वो जल्द ही जनता से किया पार्टी का वादा निभाएंगे।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे”।

वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकता हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम अवैध शिकार के बारे में चिंतित नहीं हैं।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सभी 68 सीटों के परिणाम घोषित कर दी है। जिनमें से 40 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। वहीं 25 पर भाजपा और 3 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

Exit mobile version