सीढ़‍ियों से गिरे जुबिन नौटियाल अस्पताल में भर्ती, कोहनी में आई गंभीर चोट

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इस चलते उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जुबिन सीढ़ियों से गिर पड़े और उन्हें काफी चोट लगी है।

जुबिन नौटियाल के पीआर ने सिंगर के साथ हुए हादसे के बारे में विस्तार से ऑफिशियल जानकारी दी। उनकी टीम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह सीढ़ियों से फिसल गए। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। सिंगर के कोहनी टूट गई तो पसलियों और सिर पर भी चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का ऑपरेशन होगा। डॉक्टर्स ने उन्हें अपना दाया हाथ इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। जुबिन की खबर सुनकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा था, उत्तराखण्ड के सपूत, प्रसिद्ध गायक @JubinNautiyal जी के चोटिल होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

फैंस के दिलों पर राज करते हैं जुबिन
जुबिन नौटियाल की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।जुबिन का सोलो सॉन्ग हो या म्यूजिक एलब्म सोशल मीडिया पर आते ही हिट हो जाता है। जुबिन ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई हैं। उनकी आवाज का जादू बच्चों से लेकर बुजर्गों तक पर छाया हुआ है। उनका हर गाना आते ही सोशल मीडिया पर हिटो हो जाता है।

Exit mobile version