यूपी विधान परिषद में नेता सदन बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कद बढ़ाया गया है। बुधवार को उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। इस घोषणा से कुछ देर पहले ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रदेश के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन बनाया था। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने 22 मई 2022 से उन्हें नेता सदन के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले डॉ. दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री के रूप में विधान परिषद में नेता सदन थे। स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी समाज से आते हैं जिसे यूपी में पिछड़ी जाति माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने 1986 में एक दैनिक अखबार में बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरूआत की थी।

योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान भी स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वो बीजेपी में वाइस प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेट्री समेत कई अलग-अलग पदों पर रहे। साल 2019 में स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Exit mobile version