शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर मिले 20 करोड़, दोनों गिरफ्तार

कोलकाता। सीएम ममता बनर्जी के खास मंत्री पार्थ बनर्जी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। भर्ती घोटाले में कई घंटों तक चली छापेमारी की बाद ईडी ने पार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पार्थ चटर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं। साथ ही अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है।

शनिवार की सुबह वक्त पार्थ चटर्जी ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है। इसके बाद दो डॉक्टरों की टीम भी उनके आवास पर इलाज के लिए पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है। पार्थ को कोलकाता में CGO कॉम्प्लेक्स ले जाया जाएगा।

शुक्रवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी मानी जाने वालीं अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ED का छापा पड़ा था। उनके घर से 20 करोड़ के करीब कैश बरामद कर लिया गया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ के घर देर रात भी एक टीम पहुंची थी।

ED को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे, जिसके बाद उनके घर पर भी रेड मारी. कई घंटों की रेड में नोटों का अंबार सामने आया था। वैसे अर्पिता के अलावा ED कई और ठिकानों पर रेड मारी। इस लिस्ट में माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं। इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया था लेकिन सबसे बड़ा एक्शन अर्पिता के खिलाफ हुआ है, जिनके घर पर 20 करोड़ कैश मिला है।

ममता बनर्जी की टीएमसी ने भले ही एक आधिकारिक बयान जारी खुद को इस घोटाले से दूर कर लिया हो, लेकिन बीजेपी नेता सुवेंदू अधिकारी सरकार को घेर रहे हैं। अधिकारी ने ट्वीट कर कहा कि अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये मिले हैं। वे पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की खास सहयोगी हैं। जानकारी तो ये भी मिली है कि ये पैसा शिक्षा मंत्रालय के लिफाफे में पड़ा मिला है। उस लिफाफे पर भी राष्ट्रीय स्मारक का लोगो प्रिंट किया हुआ है। क्या ये मामले का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है?’ एक और ट्वीट में उन्होंने इसे सिर्फ ट्रेलर करार दिया, यानी अभी इस केस की कई परतें खुलनी बाकी है।

Exit mobile version