जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को जींस पहनने से मना किया तो पत्नी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोड़भीटा गांव की है। गांव के आंदोलन टुडू की शादी 2 महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से हुई थी। बीती रात पुष्पा हेंब्रोम जींस पहनकर मेला देखने के लिए गोपालपुर गांव गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने एतराज जताते हुए कहा कि जींस पहनकर मेला देखने मत जाया करो बस इतनी सी बात को लेकर उसकी पत्नी तैश में आ गई और चाकू से उस पर वार कर दिया। आंदोलन टुडू बुरी तरह जख्मी हो गया। परिवार वालों ने घायल अवस्था में उसे धनबाद के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पुष्पा ने पति को चाकू मारने की बात स्वीकार कर ली है। घटना के संबंध में जामताड़ा के थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेकिन इलाज के दौरान मौत धनबाद में होने के कारण प्राथमिकी वही दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discussion about this post