नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, सुबह युवक ने मारी थी गोली

टोक्‍यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक सभा में भाषण के दौरान गोलियां मारी दी गयी। इस हमले में उनकी मौत हो गई है। शिंजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया था। जबकि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

जापानी मीडिया के मुताबिक शिंजो आबे अपनी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक के उम्‍मीदवार का प्रचार करने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। रैली के दौरान शिंजो आबे भाषण दे ही रहे थे। इसी बीच पीछे से जोरदार आवाज सुनाई दी और हर तरफ धुआं दिखाई देने लगा। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि शिंजो आबे पर हमला पीछे से किया गया है। शिंजो आबे की सुरक्षा में कई सुरक्षाकर्मी तैनात थे लेकिन वे हमले को रोक नहीं सके। इस हमले वे अचानक जमीन पर गिर पड़े।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। हमले के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 40 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बंदूक बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

पीएम मोदी के खास दोस्त हैं पूर्व पीएम, पद्म विभूषण से नवाजा गया
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Exit mobile version