• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई से लगेगी रोक

by Hamara Ghaziabad Staff
June 28, 2022
in राष्ट्रीय
दिल्ली के तीनों नगर निगम फिर होंगे एक, केंद्रीय कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

File Photo

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से देश में सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सामान पर बैन लगाने की घोषणा कर दी है। पर्यावरण मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किए जाने की सूचना दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार साल पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की शपथ ली थी। उसके बाद अब 1 जुलाई से देश इस दिशा में अपना अगला कदम उठाने जा रहा है। अगर कोई भी इकाई प्रतिबंधित वस्तु बेचते हुए पाई जाती है, तो उसका व्यापारिक लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)ने अपनी राज्य की एजेंसियों को निर्देशित कर दिया है। इसके अलावा कस्टम विभाग को इन वस्तुओं के आयात को रोकने के लिए कहा गया है।

पर्यावरण मंत्रालय ने बताया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। स्पेशल एनफोर्समेंट टीमें बनाई जाएंगी, जो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान के गैरकानूनी निर्माण, इंपोर्ट, स्टॉक, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल पर नजर रखेंगी। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए अपने बॉर्डर पर चेकपॉइंट बनाएं ताकि एक से दूसरे राज्यों में इन चीजों को लाने-ले जाने से रोका जा सके।

पर्यावरण मंत्रालय का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामान के कचरे से धरती ही नहीं, समुद्र के पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। पूरी दुनिया में इसे लेकर चिंता है, सभी देशों के लिए ये एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसी को देखते हुए ये प्रतिबंध लगाया गया है।

इस प्रतिबन्ध पर अमल करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक मोबाइल ऐप जारी किया है। जिस पर लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एकल खिड़की सुविधा भी तैयार की गई है। जहां पर वह उपयोगकर्ता, विक्रेता और निर्माताओं के क्षेत्र निरीक्षण की पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते हैं।

वहीं पेट्रोकेमिकल उद्योगों को भी इन वस्तुओं के प्रोडक्शन में लगे उद्योगों को कच्चा माल मुहैया नहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रतिबंध के लागू होते ही भारत भी उन 60 देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जो सिंगल यूग प्लास्टिक के कचरे को कम करने के लिए यह कदम उठा चुके हैं।

कौन से सामान पर होगा प्रतिबंध
अगले महीने से सभी राज्यों में कम उपयोगिता और ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाली ऐसी करीब 19 वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयात, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। जिन सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान पर रोक लगेगी उनकी लिस्ट इस प्रकार है- प्लास्टिक स्टिक्स, गुब्बारे की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट का थर्मॉकोल, प्लास्टिक प्लेट, कप, ग्लासेज, मिठाई के डिब्बे पर लपेटा जाने वाला पारदर्शी प्लास्टिक, प्लास्टिक के चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, इन्विटेशन कार्ड, सिगरेट पैकेट, 100 माइक्रॉन से कम के पीवीसी बैनर्स।

बता दें कि प्लास्टिक से बनी कुछ चीजों पर पहले से ही बैन लागू है। इनमें 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग, थैलियों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर रोक शामिल है। 31 दिसंबर, 2022 से 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रावधान है।

ShareTweetSendShare
Previous Post

संजय राउत को पेशी के लिए नहीं मिलेगी ज्यादा मोहलत, ED ने अब 1 जुलाई को बुलाया

Next Post

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर कन्हैया लाल की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, पीएम मोदी का गला काटने की भी धमकी

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

July 5, 2023
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
गाजियाबाद: महिला से गैंगरेप की कोशिश, तीन पर मुकदमा

गाजियाबाद: महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी

December 8, 2023
गाजियाबाद: महिला से गैंगरेप की कोशिश, तीन पर मुकदमा

गाजियाबाद: महिला से गैंगरेप की कोशिश, तीन पर मुकदमा

December 8, 2023
गाजियाबाद: रेस्टोरेंट संचालक के अपहरण का प्रयास, पथराव

गाजियाबाद: रेस्टोरेंट संचालक के अपहरण का प्रयास, पथराव

December 8, 2023
अवैध संबंध छिपाने के लिए कर दी मासूम भतीजे की हत्या

गाजियाबाद: ज्वैलरी कारीगर की मौत, सर्राफा व्यापारी पर हत्या का आरोप

December 8, 2023

Recent News

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक
  • हादसा

Recent News

गाजियाबाद: महिला से गैंगरेप की कोशिश, तीन पर मुकदमा

गाजियाबाद: महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी

December 8, 2023
गाजियाबाद: महिला से गैंगरेप की कोशिश, तीन पर मुकदमा

गाजियाबाद: महिला से गैंगरेप की कोशिश, तीन पर मुकदमा

December 8, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version