रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद एक मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। कुएं में इन सभी की मौत हो गयी। महिला ने ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने से दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया।
मुंबई से सटे रायगढ़ के महाड़ तालुका के खारावली गांव में महिला ने पहले बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और खुद भी कुएं में कूद गई। जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक सभी 6 बच्चों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार है।
इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने पति और ससुराल से परेशान हो चुकी थी, जिसके बाद उसने मजबूरी में ऐसा कदम उठाया। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। वहीं मरने वाले बच्चों की उम्र 18 महीने से 10 साल के बीच की बताई जा रही थी।
Discussion about this post