क्या 7 दिनों के लिए पूरा देश हो रहा बंद, जानिए इस दावे की हकीकत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में एक न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया कि 21 मार्च से पूरे भारत को बंद करने का फैसला लिया गया है। लोग भी बिना सच्चाई जाने इसको शेयर कर रहे हैं, जिस वजह से अब भारत सरकार ने इस पर सफाई दी है।

वायरल हो रही पोस्ट में एक न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट है, जिसमें लिखा कि 21 मार्च 2022 की बड़ी खबर, 9 घंटे बाद 7 दिनों तक भारत बंद रहेगा। इसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। भारत सरकार के प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो के मुताबिक ऐसा कोई फैसला भारत सरकार ने नहीं लिया है। ऐसे में वायरल हो रहा दावा फर्जी है, जिस वजह से लोग इसे शेयर ना करे।

आपको बता दें कि जनवरी 2020 में भारत में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी, जो मार्च में तेजी से फैला। इसके बाद भारत सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। उस दौरान आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद कर दिया गया था। मौजूदा वक्त में भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है, जिस वजह से कोरोना के हालात कंट्रोल में हैं। साथ ही ज्यादातर प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।

Exit mobile version