गाजियाबाद की पांचों सीट पर भाजपा की जीत, 2017 में भी आए थे यही नतीजे

गाजियाबाद। जनपद की पांचों विधानसभा सीटों (लोनी, गाजियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर) पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव में भी क्लीन स्वीप किया था।

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने 1,05,285 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी केके शुक्ला को 5,375 वोट मिल चुके हैं। तीसरे स्थान पर सपा गठबंधन के विशाल शर्मा को 4,791 वोट मिल चुके हैं।

साहिबाबाद से भाजपा के सुनील शर्मा 2 लाख 14 हजार वोटों से जीते हैं।

मोदीनगर सीट पर भाजपा से डॉ. मंजू शिवाच ने रालोद के सुदेश शर्मा को 36,151 वोटों से हरा दिया। उन्हें 1,13,712 वोट मिले। गठबंधन प्रत्याशी सुदेश को 77,561 वोट मिले। इस सीट पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। 10 फरवरी को 2,22,774 मतदाताओं ने वोट डाले थे।

लोनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर ने विजयी हुए। आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 1,27,341 वोट मिले तो गठबंधन प्रत्याशी मदन भैय्या को 1,18,584 वोट मिले। जीत का अंतर 8,757 रहा।

मुरादनगर विधानसभा सीट से अजित पाल त्यागी- ने जीत दर्ज की है।

2017 और 2012 के चुनावों में गाजियाबाद की राजनीतिक तस्वीर कुछ ऐसी थी।

लोनी विधानसभा
2017 चुनाव में लोनी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नंदकिशोर की जीत हुई थी। उन्होंने बीएसपी प्रत्याशी जाकिर अली को 42813 वोटों से हराया था।

2012 चुनाव में यहां बीएसपी की जीत हुई थी। बीएसपी उम्मीदवार जाकिर अली ने आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया को 25248 वोटों से हराया था।

मुरादनगर विधानसभा
2017 चुनाव में मुरादनगर सीट बीजेपी के खाते में गई थी। बीजेपी उम्मीदवार अजित पाल त्यागी ने बीएसपी प्रत्याशी सूधन कुमार को 89612 वोटों से हराया था।

2012 चुनाव में मुरादनगर सीट पर बीएसपी प्रत्याशी वहाब ने एसपी उम्मीदवार राजपाल त्यागी को 3622 वोटों से हराया था।

साहिबाबाद विधानसभा
2017 चुनाव में यहां बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार अमरपाल को 150685 वोटों से हराया था।

2012 में साहिबाबाद सीट बीएसपी के खाते में गई थी। बीएसपी प्रत्याशी अमरपाल ने बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार शर्मा को 24348 वोटों से हराया था।

गाजियाबाद विधानसभा
2017 में गाजियाबाद सीट में बीजेपी के खाते में गई थी। बीजेपी प्रत्याशी अतुल गर्ग ने बीएसपी उम्मीदवार सुरेश बंसल को 70505 वोटों से हराया था।

2012 में गाजियाबाद सीट पर बीएसपी प्रत्याशी सुरेश बंसल ने बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग को 12121 वोटों से हराया था।

मोदीनगर विधानसभा
2017 में मोदीनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मंजू शिवाज ने बीएसपी प्रत्याशी वहाब को 66582 वोटों से हराया था।

2012 के चुनाव में मोदीनगर सीट पर आरएलडी प्रत्याशी सुधेश शर्मा की जीत हुई थी। उन्होंने बीएसपी उम्मीदवार राजपाल सिंह को 13949 वोटों से हराया था।

Exit mobile version