यूपी विधानसभा चुनाव 2022 Live: कई जिलों में भाजपा का क्लीन स्वीप, गोरखपुर से जीते योगी

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा। यूपी की सभी 403 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। अधिकांश एग्जिट पोल तो उत्‍तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्‍यनाथ की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। बसपा और कांग्रेस की स्थिति डांवाडोल रहने का ही अनुमान है। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणामों पर सबसे ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ।


10 Mar 2022 6:20 PM (IST)

पीलीभीत की चारों विधानसभा पर बीजेपी ने परचम लहराया है


10 Mar 2022 6:14 PM (IST)

महाराजगंज जनपद के विधानसभा चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी ने जहां 3 सीट पर लंबे अंतराल से जीत दर्ज की हैं वहीं, भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी भी नौतनवा विधानसभा से जीत हासिल की है। इसके अलावा फरेंदा विधानसभा से काफी कम अंतराल से कांग्रेस पार्टी के वीरेंद्र चौधरी चुनाव जीते हैं


10 Mar 2022 6:10 PM (IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूपी चुनाव पर बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मैं जनता के प्रति कृतज्ञता की भावना से विशेष आभार प्रकट करती हूं। यह कहा गया था कि प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश आएंगी और पार्टी में नई जान फूकेंगी वह पार्टी फूंक कर जा रही हैं। यह देश जान चुका है।


10 Mar 2022 6:06 PM (IST)

भाजपा ने अलीगढ़ जिले की सातों विधानसभाओं पर जीत हासिल की है। यहां समाजवादी पार्टी, रालोद, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

>>अलीगढ़ सदर: मुक्ता संजीव राजा
>>कोल विधानसभा: अनिल पाराशर
>>अतरौली: संदीप सिंह
>>छर्रा: रवींद्र पाल सिंह
>>बरौली: जयवीर सिंह
>>इगलास: राजवीर सिंह सहयोगी
>>खैर: अनूप वाल्मीकि


10 Mar 2022 5:58 PM (IST)

गाजीपुर की जहूराबाद सीट से सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने जीत हासिल की है। सुभासपा अध्यक्ष ने बीजेपी के कालीचरण राजभर को हराया। ओम प्रकाश राजभर पिछली बार भाजपा के साथ चुनाव लड़े थे और इस बार उन्‍होंने सपा के साथ गठबंधन किया है


10 Mar 2022 5:53 PM (IST)

बुलंदशहर की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

1- शिकारपुर विधानसभा से अनिल शर्मा जीते।
2- खुर्जा विधानसभा से मीनाक्षी सिंह जीतीं।
3- डिबाई विधानसभा से चंद्रप्रकाश सिंह जीते।
4- अनूपशहर विधानसभा से संजय शर्मा जीते।
5- स्याना विधानसभा से देवेंद्र सिंह लोधी जीते।
6- सिकंदराबाद विधानसभा से लक्ष्मी राज सिंह जीते।
7- बुलंदशहर सदर सीट से प्रदीप चौधरी जीते


10 Mar 2022 5:49 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद पर भाजपा ने कब्‍जा कर लिया है. गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।


10 Mar 2022 5:44 PM (IST)

जालौन में तीनों विधानसभा सीट के परिणाम घोषित हो गए हैं। बीजेपी ने 2 और सपा ने एक सीट जीती है। माधौगढ़ और उरई सीट पर भाजपा ने की जीत हासिल है, कालपी विधानसभा सीट पर सपा के विनोद चतुर्वेदी ने कब्‍जा किया है। बीजेपी गठबंधन की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की है।


10 Mar 2022 5:35 PM (IST)

बाहुबली राजा भैया प्रतापगढ़ की कुड़ा सीट से एक बार फिर जीत गए हैं वहीं, भाजपा के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सपा से कड़ी टक्‍कर मिल रही है।


10 Mar 2022 5:31 PM (IST)

उन्नाव की सभी छह विधानसभा सीटों पर बीजेपी जीती ह वहीं, इन सभी 6 विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को हराया है।


10 Mar 2022 4:12 PM (IST)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट पर 101000 वोटों से कब्‍जा कर लिया है, वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। कमल का साथ छोड़कर सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से हार मिली है। उन्‍हें भाजपा के सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने पटखनी दी है।


10 Mar 2022 3:08 PM (IST)

रामपुर की मिलक विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा ने कब्‍जा कर लिया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजबाला जीत दर्ज की है।


10 Mar 2022 3:01 PM (IST)

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने नोएडा सीट से एक बार फिर जीत हासिल की है। वह 1 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। भाजपा ने सपा के सुनील चौधरी को हराया है।


10 Mar 2022 2:55 PM (IST)

मथुरा सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और योगी कैबिनेट के मंत्री श्रीकांत शर्मा 81 हजार 336 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। यह आंकड़े 26वें राउंड के हैं।

भाजपा – 121189
बसपा- 16186
कांग्रेस-39853
सपा- 11862


10 Mar 2022 2:49 PM (IST)

कौशांबी की विधानसभा सिराथू 251 में 14वें राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है। इसके साथ बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य 1010 वोट से आगे हो गए हैं। उनको अब तक 46872 वोट मिले हैं जबकि सपा के प्रत्याशी पल्लवी पटेल 45862 ने वोट हासिल किए हैं।

10 Mar 2022 2:46 PM (IST)

रामपुर की चमरौआ विधानसभा पर भी सपा ने कब्‍जा कर लिया है। यहां से सपा प्रत्याशी नसीर खां ने जीत दर्ज की है।


10 Mar 2022 2:00 PM (IST)

रामपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने वाले सपा कैंडिडेट आजम खान से चुनाव जीत लिया है. वह इस वक्‍त जेल में बंद हैं। इसके अलावा रामपुर की ही स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आज़म जीते गए हैं। वह आजम खान के बेटे हैं।


10 Mar 2022 1:55 PM (IST)

मथुरा की 5 विधानसभाओं की मतगणना जारी है। इस बीच गोवर्धन सीट का परिणाम सामने आया है। भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह करीब 40 हजार मतों से विजयी हुए हैं। उन्‍होंने राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी प्रीतम सिंह को हराया है।


10 Mar 2022 1:50 PM (IST)

मथुरा की 5 विधानसभाओं की मतगणना जारी है। इस बीच गोवर्धन सीट का परिणाम सामने आया है। भाजपा प्रत्याशी ठा. मेघश्याम सिंह करीब 40 हजार मतों से विजयी हुए हैं। उन्‍होंने राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी प्रीतम सिंह को हराया है।


10 Mar 2022 1:30 PM (IST)

देवरिया विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट शलभ मणि त्रिपाठी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा को 38 हजार से ज्यादा वोटे से हराया है। शलभ मणि त्रिपाठी को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं, तो सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को सिर्फ 62 हजार वोट मिले हैं।


10 Mar 2022 1:00 PM (IST)

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा तीनों विधानसभा पर फिर से काबिज़ होगी। तीनों विधानसभाओं पर BJP प्रत्यशी जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं, नोएडा, दादरी और जेवर में अंतर 50 हजार से ज्‍यादा हो चला है।


10 Mar 2022 11:19 (IST)

कैराना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी मृगांका सिंह लगातार आगे चल रही हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी नाहिद हसन पिछड़ गए हैं। मृगांका सिंह को अभी तक 22452 तो नाहिद हसन को 19928 मत प्राप्‍त हुए हैं।


10 Mar 2022 11:09 (IST)

भाजपा के वरिष्‍ठ मंत्री सुरेश राणा भी लगातार पीछे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1700 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सुरेश राणा का नाम मुजफ्फरनगर दंगा में भी आया था।


10 Mar 2022 11:07 (IST)

कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्लू पर भी हार का खतरा मंडराने लगा है। अजय लल्‍लू 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनके लिए इस फासले का पाट पाना मुश्किल होगा।


10 Mar 2022 11:06 (IST)

भाजपा से बागी होकर अलग राह चुनने वाले दारा सिंह चौहान भी पिछड़ गए हैं। वह 3000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 11:03 (IST)

भाजपा से बागी होकर सपा का दामन थामने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य के लिए जीत की राह मुश्किल हो गई है। फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्‍वामी प्रसाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 10:52 (IST)

उन्नाव से रुझानों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। उन्नाव की सभी 6 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्‍याशी पीछे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 10:48 (IST)

वाराणसी दक्षिण सीट पर मंत्री नीलकंठ तिवारी पर हार का खतरा मंडराने लगा है। वह सपा प्रत्‍याशी से 6000 से भी ज्‍यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं, दिलचस्‍प है कि वाराणसी दक्षिण इलाके में ही काशी विश्‍वनाथ मंदिर अवस्थित है।


10 Mar 2022 10:46 (IST)

सहारनपुर में भाजपा पिछड़ गई है। 12 हजार वोटों के साथ सपा प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं, जबक दूसरे नंबर पर बसपा है। भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे नंबर पर हैंं।


10 Mar 2022 10:38 (IST)

अलीगढ़ से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यहां भी भजपा निकटतम प्रत‍िद्वंद्वी सपा से आगे चल रही है। बीजेपी जहां 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी 2 सीटों पर आगे चल रही है।


10 Mar 2022 10:32 (IST)

जसवंतनगर विधानसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वह पिछड़ गए थी, लेकिन उसके बाद से वह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।


08:53 AM, Mar 10 2022

हॉट सीट गोरखपुर सदर से योगी आदित्‍यनाथ और मथुरा से मंत्री श्रीकांंत शर्मा आगे चल रहे हैं। बीजेपी पूर्वांचल, अवध इलाके में काफी आगे चल रही है। वहीं पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में बराबरी की टक्‍कर है। बलिया सदर से दयाशंकर सिंह और लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक आगे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 08:56 (IST)

बरेली की दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। बहेड़ी सीट से बीजेपी के मंत्री छत्रपाल गंगवार और मीरगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. डीसी वर्मा आगे चल रहे हैं।


10 Mar 2022 08:53 (IST)

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार आगे चल रहे हैं।वहीं, समाजवादी प्रत्‍याशी मुन्‍ना अल्‍वी पिछड़ गए हैं।


10 Mar 2022 08:50 (IST)

जसवंतनगर विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के भाई और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। अभी पोस्‍टल बैलट की गिनती हो रही है।


10 Mar 2022 08:48 (IST)

गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से बैलट पेपर की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक से आगे चल रहे हैं फिलहाल बैलेट पेपर की गिनती चल रही है।


10 Mar 2022 08:39 (IST)

सीतापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में सदर और लहरपुर विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।


10 Mar 2022 08:26 (IST)

अमेठी में विधानसभा की 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। जगदीशपुर ओर गौरीगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्‍याशी लीड कर रहे हैं।


10 Mar 2022 08:20 (IST)

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आज़म खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म, अदिति सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और रानी पक्षालिका सिंह आगे चल रही हैं।


2017 में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं। वहीं, BSP को 19, कांग्रेस को 07 सीट और अन्य को 5 सीटें मिली थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को भारी जीत मिली थी।

Exit mobile version