अक्षय कुमार के पालतू कुत्ते का निधन, दुखी अभिनेता बोले- ‘तुम अपने साथ मेरे दिल का एक हिस्सा ले गए’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के पालतू कुत्ते का निधन हो गया है। इस घटना के बाद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग क्लियो के साथ तस्वीरें शेयर कर उसको याद किया है।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के पेट डॉग का नाम क्लियो था, जो एक जर्मन शेफर्ड डॉग था। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि 12 साल की उम्र में क्लियो का हमें छोड़कर जाना, हमारे दिल में एक भारीपन और खालीपन दोनों छोड़ गया है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों क्लियो से बहुत प्यार करते थे, दोनों ने कई बार अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर क्लियो की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

अक्षय कुमार ने भी क्लियो की मौत इमोशनल पोस्ट शेयर की है। अक्षय कुमार ने अपनी और ट्विंकल खन्ना के साथ क्लियो की तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, ‘कहते हैं कुत्ते हमारे दिलों पर अपने पंजों के निशान छोड़ जाते हैं। आपने आज हमारे दिल का एक हिस्सा ही क्लियो अपने साथ ले गया है। अब वहीं आराम से रहना क्लियो। तुम्हारी याद आएगी।

पिछले साल ट्विंकल ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया था कि जिसमें उन्होंने बताया था कि वह क्लियो से कितना प्यार करती हैं। क्लियो को ब्रश करने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्विंकल ने लिखा था, ”जब मैं उसका नाम पुकारती हूं और वह मेरी और दौड़ा चला आता है। तो मैं उसे फटकारने के लिए उसका चेहरा पुचकारती थी। लेकिन जैसे ही मैं क्लियो की आंखों में देखती थी, मेरा गुस्सा शांत हो जाता था।”

Exit mobile version