माधबी पुरी बुच बनीं SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए चेयरमैन की घोषणा कर दी गई है। वित्तमंत्रालय ने माधबी पुरी बुच को सेबी का नया चेयरपर्सन बनाया है। यह नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए है।

माधबी पुरी बुच मार्केट रेगुलेटर सेबी के टॉप पोस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। वे होलटाइम डायरेक्टर बनने वाली भी पहली महिला हैं और प्राइवेट सेक्टर से सेबी चेयरपर्सन तक पहुंचने वाली भी पहली अधिकारी हैं। बुच ने आईसीआईसीआई बैंक से अपने करियर की शुरुआत की और फरवरी 2009 में वह उस बैंक की प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी बन गईं. साल 2011 में उन्होंने सिंगापुर के ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल जॉइन किया। सेबी से जुडऩे से पहले वह शांघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक में काम कर रही थीं।

माधबी पुरी बुच बहुत ही सख्त स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद से MBA की डिग्री हासिल कीं। उसके पहले दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से उन्होंने प़ढ़ाई की थी। वित्तमंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में इस पद के लिए आवेदन मंगाया था जिसे भेजने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर थी। माधबी के पास फाइनेंशियल सेक्टर में 30 सालों का लंबा अनुभव है और वे सेबी की तमाम कमेटियों में पहले भी रह चुकी हैं। वे अभी इसकी एडवाइजरी कमिटी में भी थीं।

वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी अजय त्यागी को एक मार्च, 2017 को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। अगस्त, 2020 में त्यागी का कार्यकाल 18 महीने और बढ़ा दिया गया।

Exit mobile version