लोनी में खाली मैदान में मिला युवक का शव, तीन लोगों पर हत्या का आरोप

DJH????U??? ??? ????? ????U?? ??. S???

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी स्थित खाली मैदान में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, युवक को फोन करके बुलाया गया फिर उसकी हत्या कर शव को मैदान में फेंक दिया।

कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी में बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त टोली मोहल्ला कालोनी निवासी 25 वर्षीय फरियाज के रूप में स्वजन ने की। परिवार में पत्नी इमराना, दो बच्चे उमर और अमीन हैं। भाई जाकिर ने बताया कि फरियाज लोनी गाजियाबाद मार्ग स्थित लक्ष्मी सिनेमा के पास एक दुकान में नौकरी करते थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नौकरी पर गए थे लेकिन घर नहीं लौटे वह दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि करीब साढे छह बजे फरियाज के पास फोन आया था।जिसके बाद वह दुकान से चला गया था।

परिवार के लोगों ने रातभर उसे तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बुधवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी में उसका शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

स्वजन का कहना है कि करीब दस माह पूर्व मृतक का तीन लोगों से विवाद हुआ था। स्वजन ने तीनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासे किया जाएगा।

Exit mobile version