अखिलेश नहीं चाहते कि जेल से बाहर आएं आजम खान: योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने हालांकि रामपुर से आजम खान को चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते कि आजम जेल से बाहर आएं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने कर्नाटक हिजाब विवाद और एआईएमआईएम सुप्रीमो ओवैसी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो यहां बंगाल बन जाएगा। यहां बिहार जैसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव चल रहा है। यहां दंगे होते थे। अराजकता फैलती थी। गुंडागर्दी चरम पर होती थी। क्या पहले चरण में यहां कोई हिंसा हुई? मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बंगाल में भी इतने से शांति से चुनाव होते हैं। बंगाल में चुनाव थे, बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर कितनी बर्बरता हुई, सभी जानते हैं। केरल में भी ऐसा ही हुआ। दोनों राज्यों में जितनी राजनीतिक हत्याएं हुई हैं, ऐसा कही नहीं हुआ। बंगाल से आकर आरजकाता फैला रहे। जनता को अलर्ट करना था। यूपी को फिर उस तर्ज पर आगलगाने। मेरा दायित्व था, मैंने अलर्ट कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अखिलेश नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर निकलें क्योंकि बाहर पर उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।’ आजम खान से जुड़े आपराधिक मामलों पर सीएम ने कहा कि आजम खान या किसी अन्य पर दर्ज मामलों से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। जमानत मिलनी है या नहीं यह कोर्ट फैसला करता है। सपा मुखिया ने रविवार को योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भगवा पार्टी का यह ‘नया भारत’ है। विश्वविद्यालय का निर्माण करने वाले आजम खान जेल में हैं और किसानों की हत्या का आरोपी केंद्रीय मंत्री का बेटा (आशीष मिश्र) को जमानत मिल गई है।

कर्नाटक हिजाब विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में एक उचित ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। सीएम ने कहा कि वह अपने राज्य में लोगों एवं कर्मचारियों को यह नहीं कह सकते कि उन्हें भगवा पहनना है। लोग क्या पहनते हैं यह उनकी व्यक्तिगत पसंद है। सीएम ने कहा, ‘मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि देश की व्यवस्था भारत के संविधान के मुताबिक चलनी चाहिए। हम देश अथवा संस्थाओं पर अपनी व्यक्तिगत आस्था, मौलिक अधिकार, निजी पसंद एवं नापसंद को थोप नहीं सकते।’

Exit mobile version