• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
    • Home – Layout 6
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home ख़बरें राज्यों से

किस्सा खाकी का: जानिए कौन हैं दिल्ली पुलिस के सिपाही थान सिंह, जिनकी पाठशाला में बढ़ते हैं बच्चे

by Hamara Ghaziabad Staff
January 17, 2022
in ख़बरें राज्यों से
किस्सा खाकी का: जानिए कौन हैं दिल्ली पुलिस के सिपाही थान सिंह, जिनकी पाठशाला में बढ़ते हैं बच्चे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली। डिजिटल की ओर बढ़ती हुई दिल्ली पुलिस ने पॉडकास्ट की दुनिया में एंट्री कर ली है। ‘किस्सा खाकी का’ नाम से दिल्ली पुलिस रविवार को अपना पहला पॉडकास्ट लॉन्च किया। पॉडकास्ट सीरिज में पत्रकार वर्तिका नंदा की तरफ से खाकी के किस्से सुनाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस के पॉडकास्ट ‘किस्सा खाकी का’ की पहली कड़ी में झुग्गी-बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए ‘थान सिंह की पाठशाला’ नाम से अपना स्कूल शुरू करने वाले एक कांस्टेबल की कहानी को प्रसारित किया गया।

थान सिंह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर सेवारत हैं। पुलिस में ड्यूटी के अलावा वे गरीब बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। वह खुद एक गरीब परिवार से ​थे। उनके माता-पिता भी झुग्‍गी में रहते थे और लोगों के कपड़ों में इस्त्री कर परिवार का गुजारा होता था। थान सिंह भी अपने माता-पिता के साथ मिलकर कपड़े इस्‍त्री करते थे लेकिन उनका लक्ष्य पढ़​ लिख कर एक सम्मान की नौकरी हासिल करना था, जो कि उन्होंने किया भी। उनका सपना था कि वे बड़े होकर अच्छी नौकरी हासिल करें और गरीब बच्चों को पढ़ाएं।

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने के बाद उनका सपना सच हो गया। उन्होंने 2016 में चार बच्चों के साथ अपना स्कूल शुरू किया और अब उनके स्कूल में 60 बच्चे पढ़ते हैं। सिंह उन्हें कलम, कॉपी और किताबें भी देते हैं। वे उनकी अन्य जरूरतों को भी पूरा करने की भरसक कोशिश करते हैं।

लाल किले के पास एक छोटा सा साईं बाबा का मंदिर है, वहीं चलती है थान सिंह की पाठशाला। पॉडकास्‍ट कार्यक्रम में वर्तिका नंदा ने उनकी कहानी बयां करते हुए ड्यूटी के घंटों के बाद की उनकी दिनचर्या के बारे में बताया। वर्तिका ने बताया, ‘‘शाम पांच बजे का समय था। थान सिंह लाल किला चौकी पर थे, उनकी ड्यूटी के घंटे समाप्त होने वाले थे, लेकिन घर जाने के बजाय वह पहले पाठशाला जाएंगे, जहां कई बच्चे उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’ कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई बच्चे गांव चले गए लेकिन सिंह ने उन बच्चों के साथ ही अपनी पाठशाला जारी रखी, जो दिल्ली में रह रहे थे। सिंह यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि बच्चे अपराध की दुनिया से दूर रहें।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पहली कड़ी में थान सिंह को चुना गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्होंने मुश्किल समय का भी किस प्रकार बहादुरी से सामना किया और इसके बावजूद वह समाज की सेवा कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) सुमन नलवा ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया के जरिए हम लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, उनकी बात सुनना चाहते हैं और यह समझना चाहते हैं कि हमारे एवं नागरिकों के बीच आपसी भरोसा कायम करने के लिए और क्या किया जा सकता है।’’

दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि यह पॉडकास्ट ऐसे मौके पर लॉन्च हो रहा है जब ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। ‘किस्सा खाकी का’ में लगातार दिलचस्प सीरिज अपलोड होंगीं। ‘किस्सा खाकी का’ में अलग-अलग कंटेंट के आधार पर दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबिल से लेकर टॉप अफसरों की उन वीरता, असाधारण सेवा और मानवीय सेवा के बारे में रोचक तरीके से किस्सों के जरिए सामने रखा जाएगा। पॉडकास्ट दिल्ली पुलिस और पब्लिक के बीच एक सेतु का काम करेगा।

ShareTweetSendShare
Previous Post

विराट के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुईं अनुष्का

Next Post

पंजाब में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव, आज होगी चुनाव आयोग की बैठक

Discussion about this post

Stay Connected test

  • 72.7k Followers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

गाजियाबाद : नेहरू नगर ओमीक्रोन संभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित

December 8, 2021
सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार को पीट-पीटकर किया अधमरा

July 5, 2023
खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

खत्म हुआ किसान आंदोलन, गाजियाबाद को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

December 9, 2021
हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शर्मनाक कमेन्ट करने वाला जावाद खान गिरफ्तार

December 9, 2021
परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा – मोटर वाहन नियम, 1989 में किया बदलाव

0
SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

SSC CHSL: 5000 पदों पर केंद्र सरकार में बंपर भर्तियां, 12वीं पास हैं तो ऐसे करें आवेदन

0
खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 18912 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें पूरी प्रक्रिया

0
बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

बिल्डर के ख़िलाफ़ गौर सिटी 6th एवेन्यू के निवासी सड़क पर उतरे – किया रोड जाम

0
अवैध संबंध छिपाने के लिए कर दी मासूम भतीजे की हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग की थी भाजपा नेता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

December 2, 2023
गाजियाबाद: दुकान बेचने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी

फ्लैट खरीदार से दगाबाजी कर रकम हड़पी, पांच पर धोखाधड़ी का केस

December 2, 2023
सीएम ने किए रामलला के दर्शन, हवाई अड्डे का निरीक्षण भी किया

सीएम ने किए रामलला के दर्शन, हवाई अड्डे का निरीक्षण भी किया

December 2, 2023
गाजियाबाद: सरेराह युवती को झाड़ियों में ले गए दरिंदे, गैंगरेप

गाजियाबाद: हिरासत में लिए संदिग्ध, हो सकता है गैंगरेप कांड का खुलासा

December 2, 2023

Recent News

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अभिव्यक्ति
  • इवेंट्स
  • उद्योग
  • एनसीआर
  • कोरोना अपडेट
  • ख़बरें राज्यों से
  • खेल
  • गाज़ियाबाद के गुनहगार
  • चौपाल
  • जीडीए
  • ट्रैफिक अपडेट
  • धर्म और अध्यात्म
  • नगर निगम
  • नागरिक मुद्दे
  • नियुक्तियाँ
  • पर्यावरण
  • पाठकों की कलम से
  • फेक न्यूज पोस्टमार्टम
  • फोटो / विडियो
  • मनोरंजन
  • मेरठ समाचार
  • मेरा गाज़ियाबाद
  • मेरा स्वास्थ्य
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रियल स्टेट
  • विविध
  • विशेष रिपोर्ट
  • व्यापार
  • शाबाश इंडिया
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • संक्षिप्त ख़बरें
  • संवरता गाज़ियाबाद
  • सांप्रदायिकता
  • सामाजिक
  • हादसा

Recent News

अवैध संबंध छिपाने के लिए कर दी मासूम भतीजे की हत्या

पत्नी ने प्रेमी संग की थी भाजपा नेता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

December 2, 2023
गाजियाबाद: दुकान बेचने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी

फ्लैट खरीदार से दगाबाजी कर रकम हड़पी, पांच पर धोखाधड़ी का केस

December 2, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
Go to mobile version